Wednesday, April 8, 2009

झाँसी में हिन्दी भाषा सम्मलेन - नवीन शुक्ला

उत्तर प्रदेश के झाँसी नगर में ९ अप्रैल को अखिल भारतीय राष्ट्र भाषा सम्मेलन आयोजित हो रहा है।
इस कार्यक्रम में नार्वे से सुरेशचंद्र शुक्ल 'शरद आलोक' , दिल्ली से डा श्याम सिंह 'शशि ', और अन्य अनेक विद्वतजन पधार रहे है। इस कार्यक्रम के आयोजक किशोर श्रीवास्तव हैं। सम्मेलन में हिन्दी के प्रचार -प्रसार के अतिरिक उसकी स्थिति और संभावनाओं पर विचार किया जायेगा।
आप सादर आमंत्रित हैं।
मुझे इस अवसर पर एक कविता शरद आलोक जी की याद आ रही है।
आओ रुको यहाँ कुछ देर बन्धु!
समय ने बांधे यहाँ सेतु बन्धु!
आकुल वसंत इस गावं बन्धु!
मिलेगी यहाँ सबको छावं बन्धु!
- नवीन शुक्ला, झाँसी